लखनऊ, अप्रैल 30 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे: उत्तर प्रदेश में वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का संकल्प पथ गंगा एक्सप्रेसवे की शुरुआत होने के साथ ही यूपी को सबसे अधिक एक्सप्रेसवे संचालित करने वाला राज्य बनने का गौरव भी हासिल हुआ है। प्रदेश में अब संचालित सात एक्सप्रेसवे से 33 जिले सीधे जुड़े हैं। इनमें नौ जिले लखनऊ, आगरा, मेरठ, गौतमबुद्धनगर, उन्नाव, अंबेडकरनगर, इटावा, आजमगढ़ व औरैया ऐसे हैं, जो दो-दो एक्सप्रेसवे से जुड़े हैं। इनमें पूरब से लेकर पश्चिम तक कई ऐसे छोटे जिले व कस्बे भी हैं, जिनकी तस्वीर भी बदली है। एक्सप्रेसवे के किनारे बढ़ रहे औद्योगिक विकास का उन पर सीधा प्रभाव पड़ा है। यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे से आर्थिक विकास की लंबी उड़ान, 12 जिलों के 519 गांवों की बदलेगी किस्मतजिलों का विवरण गंगा एक्सप्रे...