एटा, मई 30 -- जिला प्रशासन की सहमति से स्वास्थ्य विभाग ने जनपद में सात एकड़ भूमि पर 100 शैय्या से अधिक का अस्पताल बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। प्रस्ताव में अस्पताल के लिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध होने की जानकारी दी। शासन से स्वीकृति प्राप्त होने के बाद अस्प्ताल निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी। सीएमओ डा. राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि निदेशक चिकित्सा उपचार लखनऊ ने जनपद में 100 शैय्या से अधिक का अस्पताल निर्माण के लिए भूमि उपलब्धता के बारे में जानकारी मांगी। जिला प्रशासन की सहमति से जनपद में 100 शैय्या से अधिक का अस्पताल बनाने का प्रस्ताव प्रशासन ने शासन को भेजा है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में अस्पताल निर्माण के लिए शासन स्तर से बजट आवंटन की प्रक्रिया स्वीकृति मिलने के बाद हो सकेगी。

भूमि की उपलब्धता सीएमओ ने बताया कि जनपद...