गाज़ियाबाद, अक्टूबर 29 -- ट्रांस हिंडन। ट्रांस हिंडन क्षेत्र के कई इलाकों में बुधवार को करीब चार घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शालीमार गार्डन, डिफेंस कॉलोनी, गिरधर एंक्लेव, इंदिरापुरम, कोयल एंक्लेव और वसुंधरा समेत सात इलाकों में अघोषित कटौती और ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। लगातार सुधार कार्यों के बाद भी विद्युत आपूर्ति में कोई सुधार नहीं हो पा रहा है। इसके चलते लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वे समय पर भुगतान करते है। इसके बाद भी विद्युत निगम बिजली देने में कटौती करता है। इस वजह से लोगों को कई बार नुकसान भी उठाना पड़ता है। शालीमार गार्डन निवासी सोनू भाटी ने बताया कि बुधवार को सुबह में करीब चार से पांच कट लगे। इसके बाद दोपहर में करीब दो घंटे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.