सुल्तानपुर, जून 13 -- लंभुआ, संवाददाता। घर की गलियारे में नल गाड़ते समय दूसरे समुदाय के लोगों ने जाति सूचक शब्दों की गालियां देते हुए महिला के साथ मारपीट की और उसे घर में घुसकर मारा पीटा तथा जान से मारने की धमकी दी। आरोप है की कई दिन अधिकारियों के चक्कर लगाने के बाद पुलिस ने उसका मुकदमा दर्ज किया और अब आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के वैनी अस्थलवा की अनीता देवी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि 24 मई को वह अपने उपयोग के लिए मकान के गलियारे में हैंडपंप गड़वा रही थी। उसी समय पड़ोस के रहने वाली महरुला, सानिया, जरीना, ख़ातूना, करम अली, शहवान अचानक आगे और जाति सूचक शब्दों की गालियां देते हुए बोले कि यहां नल क्यों गाड़ रही हो। उक्त लोग मारने लगे। आरोप है कि महिला जब जान बचाकर घर में भागी तो घर में भी घुसकर मारे पीट...