लोहरदगा, अप्रैल 25 -- भंडरा, प्रतिनिधि। लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड के अंबेरा गांव में शुक्रवार को घर वापसी कार्यक्रम के तहत दो वर्ष पूर्व ईसाई धर्म अपना चुके सात आदिवासी परिवारों ने स्वेच्छा से पुनः अपने मूल सरना धर्म में वापसी की। इस वापसी को विधिवत संपन्न कराने के लिए गांव में पारंपरिक अनुष्ठान आयोजित किया गया। पहान विद्यासागर उरांव, पुजार तिवारी उरांव और महतो संदीप उरांव ने आदिवासी रीति-रिवाज के साथ पूजा-अर्चना कराई। इन परिवारों को पारंपरिक विधि से शुद्धिकरण के बाद पुनः समाज के मुख्यधारा और अपनी संस्कृति से जोड़ा गया। लोगों ने बताया कि करीब दो साल पहले गांव के ही एक दंपत्ति ने इन परिवारों को बीमारी ठीक होने का लालच देकर और चमत्कार का झांसा देकर दूसरे धर्म में धर्मांतरण करा दिया था। बाद में इन्हें अपने समाज व संस्कृति से दूर होने का अह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.