कुशीनगर, मई 16 -- कुशीनगर। खड्डा ब्लॉक के ग्राम पंचायत बरवा रतनपुर में संचालित सात आंगनबाड़ी केंद्र पर ताला लटकने की खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग की तंद्रा जाग गई है। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान में खबर प्रकाशित होने के बाद सीडीपीओ ने सात आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिकाओं को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान में पिछले 13 मई की अंक में सात आंगनबाड़ी केंद्र पर लटक रहे ताले, योजनाएं ठप.. शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित हुई थी। बरवा रतनपुर ग्राम पंचायत 14 टोले का बड़ा ग्राम पंचायत है, जहां पर सात आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। बाजार टोला, शेख टोला, मुहर बस्ती के खटीक टोली, कचहरी टोला, बगरी, मल्ल टोला बगरी, नौका टोला व बनवारी छपरा आदि केंद्रों पर ताला लटकने की खबर प्रकाशित हुई थी। इसे संज्ञान लेकर खड्डा ब्लॉक के सीडीपीओ आ...