सोनभद्र, जुलाई 29 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने जनपद में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों, क्लीनिकों, पैथोलॉजी एवं कलेक्शन सेंटरों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया। मुख्य चिकित्साधिकारी डा.रमेश मिश्रा के नेतृत्व में रॉबर्ट्सगंज और घोरावल क्षेत्र में हुई कार्रवाई के दौरान सात अस्पतालों और तीन पैथोलॉजी केंद्रों को सीज कर दिया गया, जबकि पांच अस्पतालों को कमियां मिलने पर नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया। निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएमओ डा.कीर्ति आजाद बिंद और डा.गुरु प्रसाद ने घोरावल व राबर्ट्सगंज में संचालित अस्पतालों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान घोरावल स्थित कलावती क्लीनिक, विश्वास हॉस्पिटल, हेल्थ केयर हॉस्पिटल और सम्राट हॉस्पिटल के ओपीडी एवं ऑपरेशन थियेटर को सीज किया गया। इसके अलावा गु...