बगहा, मई 7 -- कौशल झा बेतिया। बेतिया के विभिन्न थाने की पुलिस टीम ने बुधवार को अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर विभिन्न मामलों में शामिल सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इंस्पेक्टर विश्व मोहन चौधरी ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि विभिन्न थाने की पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई में एक वारंटी समेत सात अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें से दो की गिरफ्तारी उत्पाद अधिनियम के तहत की गई है।गैर जमानतीय पांच वारंट का निष्पादन किया गया है। पुलिस ने इन सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं पिछले 24 घंटा में पुलिस की कार्रवाई में 65 लीटर शराब, एक देसी कट्टा फ्रेम, एक चाकू व एक बाइक जब्त किया गया है। यह भी पढ़ें- डकैती समेत अन्य मामले में 24 गिरफ्तार अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से चलाए गए वाहन जांच के दौरान पुलिस यातायात नियमों का उल...