समस्तीपुर, जनवरी 28 -- मोहिउद्दीननगर। थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से कई मामलों में नामजद एवं कोर्ट के नजर में फरार चल रहे सात अभियुक्तों को मोहिउद्दीननगर पुलिस ने मंगलवार की रात गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में महमद्दीपुर गांव के दुर्गा भगत, नागेश्वर भगत एवं सुमित कुमार, कन्हौली गांव के राजेश सहनी, बस्ती गांव के शोभेलाल पंडित पिता रामाशीष पंडित तथा बलुआही गांव के दिलीप पंडित और बबलू पंडित दोनों के पिता सोनेलाल पंडित का नाम शामिल है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि सभी प्राथमिकी अभियुक्त थे और लंबे समय से कोर्ट से फरार चल रहे थे। पुलिस की विशेष छापेमारी के दौरान सभी को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.