रुद्रपुर, मार्च 17 -- पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि पंतनगर में सात अप्रैल को दीक्षांत समारोह होगा। समारोह में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। निदेशक संचार डॉ. जेपी जायसवाल ने बताया कि दीक्षांत समारोह की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कार्यक्रम गांधी हॉल में होगा। समारोह में शैक्षणिक उत्कृष्टता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही विवि की उपलब्धियों, शोध कार्यों एवं भविष्य की योजनाओं की झलक भी प्रस्तुत की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...