रिषिकेष, अप्रैल 5 -- 23 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। कपाट खुलने पर सर्वप्रथम गाडू घड़ा यात्रा में शामिल तेल से भगवान का अभिषेक होगा। जिसके लिए सात अप्रैल को गाडू घड़ा यात्रा नरेंद्रनगर से शुरू होगी और रात्रि में ऋषिकेश पहुंचेगी। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि सात अप्रैल को नरेंद्रनगर राजदरबार से महाराजा मनुजयेंद्र शाह गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा का शुभारंभ करेंगे। इसी दिन राजमहल में महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह सहित सुहागिन महिलाएं तिलों का तेल पिरो कर तेल कलश डिमरी पंचायत को सौंपेगे। पवित्र तेल कलश गाडू घड़ा यात्रा सात अप्रैल की देर शाम ऋषिकेश स्थित चेला चेतराम धर्मशाला पहुंचेगी। बुधवार 8 अप्रैल की प्रातः ऋषिकेश में श्रद्धालु गाडू घड़ा तेल कलश के दर्शन करेंगे। दर्शन, पूजा-अर्चना एवं...