बहराइच, अप्रैल 12 -- बहराइच,संवाददाता। जिले की सड़कों पर बिना फिटनेस व परमिट भर्राटा भरने वाले वाहनों पर शिकंजा कसने को परिवहन विभाग गंभीर हुआ है। 24 घंटे में चलाया गए अभियान में सात स्कूली समेत 10 वाहनों को नियमों को ताक पर रखकर संचालित करने के मामले में सीज कर दिया गया है। कइयों को नोटिस व जुर्माना लगाया गया है। शासन ने स्कूली वाहनों का ब्योरा ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज करने के लिए 15 अप्रैल की समय सीमा निर्धारित कर दी है। इस दौरान शत-प्रतिशत वाहनों के फिटनेस व परमिट संग सभी औपचारिकताएं पूरी कराना एआरटीओ की जिम्मेदारी तय की गई है। जिसके तहत एआरटीओ, पीटीओ व आरआई की टीम लगातार स्कूलों का भ्रमण कर सत्यापन व पोर्टल पर अपलोड कराने को दौड़ लगा रही है। साथ ही सड़कों पर नियमों को रौंदने वाले वाहनों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है। सत्यापन के दौरान स्कूली...