सात अतिक्रमणकारियों से वसूला जुर्माना
मुंगेर, मई 16 -- मुंगेर, एक संवाददाता। नगर आयुक्त के निर्देश पर शुक्रवार को मुंगेर नगर निगम द्वारा शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर प्रबंधक मनोज कुमार भारती एवं नवनीत कुमार के नेतृत्व में निगम कर्मियों ने शहर दीनदयाल चौक से गांधी चौक तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया। अभियान के दौरान कई दुकानदारों के अवैध शेड एवं छप्पर हटाए गए और जब्त किया गया। इसके साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले 7 अतिक्रमणकारी दुकानदारों से कुल 3500 रुपये जुर्माना वसूला गया। अभियान में दिनेश यादव, राहुल सिंह एवं विश्वनाथ यादव सहित नगर निगम के अन्य कर्मी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- अतिक्रमण हटवाने के बाद फुटपॉथ पर फिर सजने लगी दुकान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.