बरेली, सितम्बर 22 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। दीपावली और छठ पूजा के चलते रेलवे ने (04624-04623) अमृतसर-कोलकाता-अमृतसर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाएगा। ट्रेन का ठहराव बरेली जंक्शन पर भी होगा। सात अक्तूबर से 25 नवंबर तक अमृतसर से (04624) अमृतसर-कोलकाता प्रत्येक बुधवार को चलेगी। ट्रेन बरेली सुबह 7:42 बजे पहुंचेगी। कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस (04623)10 अक्तूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को संचालित होगी। अगले दिन यह ट्रेन सुबह 9:32 बजे बरेली पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- त्यौहारी सीजन में फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें बनेगी हमसफर यह भी पढ़ें- अमृतसर-कोलकाता वाया गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल 7 अक्तूबर से

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...