दरभंगा, मई 3 -- संजय लाला, दरभंगा। पटना में 30 अप्रैल से आयोजित दो दिवसीय बिहार राज्य शतरंज प्रतियोगिता के अंडर नाइन वर्ग में किलकारी, दरभंगा के सात्विक संग्राम ने उप विजेता का खिताब जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चुनाव की गई टीम में जगह बना ली है।सात्विक ने छह चक्रों की बाजी में पांच मैच जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया। किलकारी, दरभंगा के शतरंज प्रशिक्षक और अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी साकेत चौधरी ने बताया कि सात्विक के अलावा आदर्श ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। उसे सातवां स्थान प्राप्त हुआ। किलकारी के प्रमंडल समन्वयक रवि मुकुल ने बधाई दी। विगत वर्षों में किलकारी के छह खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय रेटिंग हासिल कर चुके हैं। यह भी पढ़ें- पूर्णिया : अंडर-सात शतरंज प्रतियोगिता में पूर्णिया के आरव को राज्य में तीसरा स्थान...