कटिहार, अगस्त 30 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार के शिक्षा मंत्री के कटिहार आगमन के दौरान बिहार शिक्षा परियोजना, कटिहार के कर्मियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सातवें वेतनमान पर लगे स्थगन आदेश को अविलंब हटाकर परियोजना कर्मियों को वेतन पुनरीक्षण का लाभ देने की मांग की गई। कर्मियों ने बताया कि वे वर्षों से शिक्षा विभाग एवं बिहार शिक्षा परियोजना के अंतर्गत पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें सातवें वेतनमान का लाभ नहीं मिल सका है। उनका कहना है कि स्थगन आदेश के कारण यह मामला लंबे समय से लंबित है, जिससे कर्मचारियों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि बिहार शिक्षा परियोजना में कार्यरत कई कर्मियों का वर्तमान वेतन शिक्षा विभाग ...