गाजीपुर, मार्च 25 -- गाजीपुर। नवरात्र के सातवें दिन मां शेरावाली की आराधना शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न मंदिरों में होती रही। सुबह से ही घंटा-घड़ियालों के बजने का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह देर शाम तक नहीं थमा। मां के दरबार में श्रद्धालुओं ने मत्था टेककर मंगल की कामना की। गहमर स्थित मां कामाख्या धाम और करीमुद्दीनपुर मां कष्टहरणी देवी मंदिर में सैकड़ों भक्तों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। नवरात्र के सातवें दिन गहमर स्थित मां कामाख्या धाम पर जिले के साथ ही गैर जनपदों से बड़ी संख्या में भक्त दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। मां के चरणों में प्रसाद, चुनरी, नारियल आर्पित कर उनकी आराधना की। आलम यह था कि जितने दर्शनार्थी दर्शन कर लौट रहे थे, उससे भी अधिक लोग दर्शन के लिए पहुंच जा रहे थे। करीमुद्दीनपुर स्थित मां कष्टहरणी मंदिर में भक्तों का रेला उमड...