जौनपुर, जून 23 -- खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। हजरत अब्बास अलमदार की याद में नगर में सातवीं मोहर्रम पर अलम का जुलूस निकाला गया। पुरानी बाजार होते हुए जुलूस इमामबाड़ा पहुंचा, जहां फातिहा पढ़ी गई। इसके बाद ताजियेदार अपने-अपने चौक पर वापस लौट गए। तीन ग्रुप ए, बी और सी के ताजियेदार अलम के साथ तबल बजाते हुए अपने चौक से पुरानी बाजार पहुंचे। ग्रुप ए के ताजियेदारों का जुलूस शहीदी चौक से शुरू हुआ। पुरानी बाजार में ग्रुप बी और सी के ताजियेदारों से मिलन हुआ। इसके बाद सभी ताजियेदार इमामबाड़ा के लिए रवाना हुए। सायंकाल ताजियेदार इमामबाड़ा पहुंचे, जहां फातिहा पढ़ी गई। यहां से जुलूस वापस होकर अपने-अपने चौक पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- सैदपुर में निकाला गया मोहर्रम का जुलूस सैदपुर में निकाला गया मोहर्रम का जुलूस सैदपुर में निकाला गया मोहर्रम का जुलूस जुलूस में...