नोएडा, अगस्त 17 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-78 स्थित हाइड पार्क सोसाइटी में सोमवार सुबह 52 वर्षीय महिला की सातवीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। वह तीन दिन पहले ही दिल्ली से अपनी बहन के घर नोएडा आई थीं। पुलिस की प्राथमिक जांच में महिला के डिप्रेशन में होने की बात सामने आई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतका की पहचान विकासपुरी दिल्ली निवासी 52 वर्षीय प्रभजोत कौर के रूप में हुई। पुलिस को सोमवार सुबह करीब आठ बजे सूचना मिली कि हाइड पार्क सोसाइटी में एक महिला सातवीं मंजिल से नीचे गिर गई है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकी मिली महिला सूचना के बाद सेक्टर-113 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि प्रभजोत कौर करीब तीन दिन पहले अपनी बड़ी बहन के...