हाजीपुर, मार्च 23 -- हाजीपुर। संवाद सूत्र बिहार दिवस के अवसर पर 'टग ऑफ़ वार' एसोसिएशन के तत्वाधान में रविवार को सातवीं बिहार राज्य 'टग ऑफ वॉर' चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। गंडक पुल रोड खेल मैदान परिसर में आयोजित चैंपियनशिप में बिहार राज्य के सीनियर वर्ग के 25 जिलों के पुरुष एवं महिला टीमों ने हिस्सा लिया। उद्घाटन मंत्री, पीएचडी विभाग संजय सिंह ने किया। स्वागत नगर परिषद की सभापति डॉक्टर संगीता कुमारी ने की। उद्घाटन सत्र में विधायक अवधेश सिंह ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। आयोजन समिति के सचिव रवि रंजन कुमार एवं डॉ राजेश शुभांगी ने मंत्री को अंग वस्त्र बुके तथा प्रतीक चिन्ह प्रदान कर अभिनंदन किया। मैदान पर मंत्री ने भूमि पूजन कर दीप प्रज्ज्वलित कर सभापति नगर परिषद डॉक्टर संगीता कुमारी के साथ रस्सा कस्सी प्रतियोगिता का आगाज किया। उद्घा...