देवरिया, फरवरी 15 -- भटनी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। क्षेत्र के छपिया जयदेव स्थित शहीद पार्क में सातवीं बरसी पर पुलवामा में शहीद हुए विजय मौर्य को याद किया गया। उनकी प्रतिमा पर उनकी पत्नी सहित परिजनों ने श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इस दौरान सीआरपीएफ की बटालियन के अधिकारी भी गांव पहुंचे और कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए शहीद की पत्नी को सम्मानित किया। पुलवामा हमले में जनपद के छपिया जयदेव निवासी विजय मौर्य भी शहीद हुए थे। उनकी पत्नी विजय लक्ष्मी मौर्य सहित परिवार के सदस्यों ने उनकी स्मृति में गांव में ही शहीद पार्क का निर्माण कराया है, जहां हर वर्ष पूरा क्षेत्र अपने शहीद को परिवार सहित याद करता है। शनिवार को शहादत दिवस पर छपिया जयदेव स्थित शहीद पार्क में शहीद की पत्नी विजय लक्ष्मी मौर्य तथा बेटी लक्ष्मी ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। विधिवत ...