सातवीं के छात्र ने कक्षा 6 के स्टूडेंट पर चलाया चाकू, सीवान के स्कूल में मची अफरातफरी
एक प्रतिनिधि, अगस्त 12 -- विनय कुमार, महाराजगंज। बिहार के सीवान जिले से स्कूल में चाकूबाजी की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। महाराजगंज के स्वामी कर्मदेव मध्य विद्यालय में बुधवार को दो छात्रों के बीच विवाद में चाकू चल गया। बताया जा रहा है कि सातवीं में पढ़ने वाले एक छात्र ने छठी के स्टूडेंट पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों के बीच किसी बात पर झगड़ा हुआ था। चाकूबाजी की घटना से स्कूल में अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी स्कूल पहुंच गए। चाकू लगने से घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। गनीमत रही कि घायल छात्र को गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि, उसे महाराजगंज के अनुमंडलीय अस्तपताल में ले जाकर पुलिस की देखरेख में इलाज कराया गया। घायल छात्र स्कूल में ही कक्षा 6 में पढ़ाई करता है। वहीं, चाकू मारने का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.