बुलंदशहर, अक्टूबर 3 -- बुलंदशहर के औरंगाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में शर्मनाक वारदात सामने आई है। सातवीं कक्षा की छात्रा को गांव के चार युवकों ने कार में डालकर अगवा कर लिया और उसके साथ गैंगरेप किया। थाने पर सुनवाई न होने पर पीड़िता की मां एसएसपी कार्यालय पहुंची और शिकायत पत्र दिया। एसएसपी ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है।क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी इंटर कालेज में कक्षा सातवीं की छात्रा है। 28 सितंबर की सुबह बेटी देवताओं को जल चढ़ाने के लिए गई हुई थी। वहां गांव का एक युवक कार से पहुंचा और बेटी को कार में खींचकर डालने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- उज्जैन में 16 वर्षीय छात्रा को अगवा कर गैंगरेप, नाबालिग दोस्त समेत 5 ने लूटी आबरू बेटी, आरोपी को धकियाते हुए वहां से बच निकली। देर शाम बेटी घेर से घर आ रही...