पूर्णिया, जून 17 -- अमौर, एक संवाददाता। बंगरा मोहदीपुर पंचायत के बंगरा चौक स्थित एक निजी क्लीनिक में 13 वर्षीय छात्रा का शव फंदे से लटका मिलने के बाद परिवार में शोक एवं दहशत का माहौल है। घटना के दूसरे दिन भी मृतका के घर पर लोगों की भीड़ जुटी रही और हर किसी की जुबान पर यही सवाल था कि आखिर इतनी कम उम्र की बच्ची की मौत कैसे हुई। मृतका स्थानीय विद्यालय में सातवीं कक्षा की छात्रा थी और निजी क्लीनिक संचालिका नूतन कुमारी की पुत्री बताई जाती है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पड़ोसियों के अनुसार छात्रा सामान्य स्वभाव की थी और उसकी अचानक हुई मौत ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। पु...