बागपत, मार्च 7 -- अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह में गए कक्षा सात के छात्र से कुकर्म की घटना सामने आई है। पीड़ित छात्र के पिता ने सिंघावली अहीर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार शाम शादी समारोह था। सातवीं कक्षा का छात्र भी पड़ोस में शादी समारोह में गया था। वहां से एक युवक छात्र को बहला फुसलाकर बाइक पर नई बस्ती की ओर ले गया और कुकर्म किया। पीड़ित छात्र ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। पीड़ित के पिता ने बताया कि आरोपी पहले भी दो बार इस तरह की घटना को अंजाम दे चुका है। थाना प्रभारी मनोज चाहल का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...