घाटशिला, अप्रैल 16 -- बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खंडामौदा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा सातवीं के छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कोषाध्यक्ष मनोरंजन माईती ने अध्यक्षता की। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने 10 वर्षों के खट्टे-मीठे अनुभव साझा किए। जिसे बताते हुए कई छात्र भावुक हो गए। मुख्य अतिथि मनोज कुमार गिरि ने अल्बर्ट आइंस्टीन का उदाहरण देते हुए छात्रों को रटने के बजाय खोजी प्रवृत्ति और नए चिंतन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि संस्कार ही जीवन की असली पूंजी है। जिन्हें हमेशा संजोकर रखना चाहिए। वहीं प्रधानाचार्य तपन आचार्य ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी का आभार प्रकट किया। शिक्षकों का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक फोटोग्राफी के जरिए इन पलों को यादगार बनाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.