कानपुर, अगस्त 10 -- घाटमपुर, संवाददाता। साढ़ के देवसढ़ में शुक्रवार रात को घर में घुसकर कुल्हाड़ी और डंडों से हमला कर हुई मुमताज की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को दरगाही लाल पुल के पास से सोमवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके दोनों पैर में गोली लगी है। वह अपनी महिला मित्र के साथ हरियाणा भागने की फिराक में था। इसी वजह से लूटी गई मुमताज की बाइक से अपने घर कपड़े लेने जा रहा था। वहीं, फरार मुख्य आरोपी मृतक के चचेरे भाई सोहेल उर्फ रानू खान पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।28 यह भी पढ़ें- शोर मत मचाना... बैठकर पति की मौत देखो; मुमताज मर्डर केस में पत्नी ने बताई आंखों देखी वर्षीय मुमताज की घर में घुसे दो नकाबपोशों बदमाशों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। पत्नी शाहजहां को भी बेरहमी से पीटने के बाद चेन व पायल उतरवाकर मु...