कानपुर, अगस्त 9 -- घाटमपुर (कानपुर), संवाददाता। साढ़ के देवसढ़ गांव में शुक्रवार देर रात घर की दीवार फांदकर घुसे बदमाशों ने सोते समय दंपति पर कुल्हाड़ी, चाकू और डंडों से हमला बोल दिया। युवक को पीट-पीटकर अधमरा करने के बाद पत्नी को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद पांच माह की बच्ची की हत्या की धमकी देकर महिला के जेवर उतरवा लिए और घर में खड़ी बाइक व डीवीआर लेकर फरार हो गए। दोनों घायलों को सीएचसी के बाद हैलट में भर्ती कराया गया। यहां युवक की मौत हो गई। पुलिस ने फुटेज के आधार पर परिवार के तीन सदस्यों को हिरासत में लिया है। चर्चा है कि देर रात पुलिस ने मुख्य आरोपी को बुंदेलखंड से पकड़ लिया है। पुलिस आज घटना का खुलासा कर सकती है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: सो रहे दंपति पर नकाबपोशों ने धारदार हथियार से बोला हमला, युवक की मौत बदमाशों का हमला ...