गाज़ियाबाद, मई 29 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। जीडीए की टीम ने शुक्रवार जोन तीन के सूर्य गार्डन कॉलोनी में करीब साढ़े 14 हजार वर्ग मीटर जमीन पर हुए अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया। साथ ही 20 बीघा जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान जीडीए टीम और पुलिस बल मौजूद रहे। जीडीए की टीम शुक्रवार को रईसपुर स्थित सूर्य गार्डन पहुंची। यहां टीम ने करीब 45 सौ वर्ग मीटर क्षेत्रफल में विकसित अवैध कॉलोनी के निर्माण को ध्वस्त किया। इस दौरान यहां बनाई गई सड़कों को पूरी तरह तोड़ दिया। साथ ही 20 बीघा जमीन पर निर्माणाधीन निर्माण को तोड़ दिया। इसी कॉलोनी में दस हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में विकसित निर्माण को ध्वस्त किया।टीम ने फिर सदरपुर में करीब छह वर्ग मीटर जमीन पर हो रहे निर्माण को भी तोड़ दिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध किया, लेक...