प्रयागराज, मार्च 20 -- प्रयागराज। ऐसे तमाम लोग हैं जिन्होंने गैस सिलेंडर लिया और कई साल से अब तक ईकेवाईसी कराई और न ही सिलेंडर लिया है। घरेलू गैस उपभोक्तओं में ऐसे लोगों की संख्या 5.60 लाख है। अब 14 लाख घरेलू गैस कनेक्शन में से 5.60 लाख लोगों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। क्योंकि नौ महीने से बुकिंग कराने और ईकेवाईसी न कराने के कारण गैस कंपनियों ने इनके कनेक्शन को सस्पेंड कर दिया है। अफसरों का कहना है कि जब से किल्लत की सूचना आ रही है, यही लोग सबसे अधिक एजेंसियों पर दिख रहे हैं, जिसके कारण भीड़ दिख रही है। डीएसओ सुनील सिंह का कहना है कि जिन लोगों ने सिलेंडर लिया ही नहीं और केवाईसी भी अपडेट नहीं की है, उनका कनेक्शन सस्पेंड कर दिया गया है। अगर यह लोग बुकिंग कराएंगे तो उन्हें ईकेवाईसी अपडेट कराना ही होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...