हरिद्वार, जून 24 -- जनपद में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पथरी पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की संयुक्त टीम ने एक युवक को 21.31 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब साढ़े पांच लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पथरी पुलिस और एएनटीएफ की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में चेकिंग अभियान के दौरान धनपुरा से दोगीवाला जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया गया। यह भी पढ़ें- कीर्तिनगर में 4.54 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार तलाशी के दौरान उसके कब्जे से ...