अल्मोड़ा, मार्च 19 -- अल्मोड़ा। आबकारी के करीब साढ़े पांच करोड़ के बकाएदार की भूमि नीलाम होगी। इसके लिए जैंती भनोली एसडीएम ने आदेश जारी किए हैं। नीलामी 23 मार्च को होगी। एसडीएम सौम्या गर्ब्याल ने बताया कि राधाकृष्ण पुत्र भैरव दत्त निवासी ग्राम कुजेली तहसील भनोली के पास आबकारी का 54349753 रुपया बकाया है। बार-बार नोटिस दिए जाने के बाद भी बकाए की धनराशि नहीं चुकाई गई है। उप्र जमींदारी एवं भूमि व्यवस्था अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी की कुजेली स्थित भूमि को 18 अक्तूबर को कुर्क किया गया था। अब 0.178 हेक्टेयर भूमि की नीलामी की तैयारियां की जा रही हैं। बताया कि इस भूमि की नीलामी 23 मार्च को ग्राम कुजेली में होगी। बताया कि नीलामी की प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए नायब तहसीलदार भनोली को विक्रय अधिकारी नामित किया गया है। उन्होंने इच्छुक प्रत...