रायबरेली, अप्रैल 1 -- ऊंचाहार संवाददाता। थाने के कोतवाल पर एक दिव्यांग महिला ने एसपी से मिलकर शिकायत की है। विकलांग महिला ने कहा कि जमीन दिलाने के नाम पर करीब साढ़े नौ लाख रूपये ले लिए और फर्जीवाड़ा करके दूसरे की जमीन का बैनामा कर दिया। रुपए मांगने पर उसे कूटरचित चेक पकड़ा दिया गया। आरोप है कोतवाली पुलिस ने शिकायत न सुनकर उसे भगा दिया। तवाली क्षेत्र के गांव पिपरहा की दिव्यांग महिला सुरेखा का कहना है कि पड़ोस के गांव बरगदही के एक व्यक्ति से जान पहचान थी। उसने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर साजिश रची और एक भूखंड के विक्रय का सौदा नौ लाख 33 हजार रुपए में कराया। यही नहीं निबंधन कार्यालय में भूमि का बकायदा बैनामा भी हो गया। लेखापाल से मिलकर भूमि पर कब्जे की बात की तो पता चला कि वह भूमि तो किसी अन्य व्यक्ति की है। उसने भूमि विक्रेताओं से सं...