साढ़े नौ लाख बच्चों ने खाई एल्बेंडाजोल की गोलीली
वाराणसी, अगस्त 14 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर शुक्रवार को जिले में बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। मलदहिया स्थित पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में सीएमओ डॉ. एनपी सिंह ने अभियान का शुभारंभ किया। पहले दिन साढ़े नौ लाख बच्चों को दवा खिलाई गई। सीएमओ ने कहा कि बच्चों के पेट में कृमि संक्रमण से स्वास्थ्य एवं पोषण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इससे बच्चों में कमजोरी, कुपोषण और एनीमिया की शिकायत होती है। उनके शारीरिक और मानसिक विकास पर बुरा असर पड़ता है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी डॉ. संजय राय ने कहा कि जो बच्चे छूट गए हैं उनके लिए 18 अगस्त को मॉप अप राउंड चलेगा। यह भी पढ़ें- हजारों बच्चों को पिलाई पेट में कीड़े मारने वाली दवा विद्यालय की प्राचार्य निशा यादव, सहायक अध्यापक पूनम चौधरी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.