चंदौली, दिसम्बर 8 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर पुलिस ने बीते रविवार की देर शाम गोधना हाइवे चौराहे के पास से एक व्यक्ति को साढ़े नौ किलोग्राम गांजा के साथ पकड़ा। जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस अगली कार्रवाई में जुटी है। अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय मय एसआई अमित कुमार सिंह, अनिल कुमार यादव, आरक्षी प्रवेश कुमार सिंह, रवि चौधरी क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसीबीच मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ट्राली बैग में गांजा लेकर गोधना हाइवे चौराहे के पास खड़ा है। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस टीम गोधना हाइवे चौराहे के समीप पहुंची। जहां उक्त व्यक्ति ट्रॉली बैग के साथ खड़ा था, लेकिन पुलिस को देखकर भागने लगा। जिसे जवानों ने पकड़ लिया। जांच पड़ताल के दौरान उसके पास से मिले ट्रॉली बैग में 10 बंडलों में 9 किलोग्राम 690 ग्राम गांज...