गंगापार, अप्रैल 22 -- संदिग्ध परिस्थितियों में किसान का साढ़े तीन सौ बोझ गेह जलकर खाक हो गया।बाद में किसी तरह आग को नियंत्रित किया जा सका। फूलपुर कोतवाली अंतर्गत सराय हरिराम गांव निवासी अशर्फी लाल यादव ने अपने खेत में साढ़े तीन सौ बोझ गेहूं इकट्ठा किया था। इस बीच रात बारह बजे अचानक वहां आग लग गई। ग्रामीणों ने देखा तो किसी तरह आग को नियंत्रित किया। सुबह पूर्व प्रधान अजय यादव ने तहसील प्रशासन से घटना के बारे में जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...