साढ़े तीन साल पूर्व हुई थी शादी, हादसे में चली गई युवक की जान
कुशीनगर, मई 21 -- पडरौना, निज संवाददाता। यह भी पढ़ें- बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत, एक गंभीर कसया थाना क्षेत्र के शामपुर हतवा निवासी मनीष की साढ़े तीन साल पूर्व शादी हुई थी। उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। एक लड़का अभी सात माह का है। वह बहन को लेने के लिए कसया आ रहा था कि रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। बड़े व कमाऊ बेटे की निधन से परिवारीजनों में कोहराम मच गया है। पत्नी, मां व बहन वियोग में बार-बार बेहोश हो जा रही है।मनीष की पारिवारिक स्थिति शामपुर हतवा के नौका टोला निवासी मनीष एक माह पूर्व सूरत से घर आया था। परिवार ही माली हालत बेहतर न होने के कारण उसकी बहन पूजा कसया के एक मॉल में काम करती है। बहन को लेने के लिए वह घर से बाइक से कसया आ रहा था कि रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। मनीष की साढ़े तीन साल पूर्व सोनी के साथ शादी हुई थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.