गुड़गांव, मई 17 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। साढ़े तीन करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में संलिप्त एक आरोपी को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश करके पांच दिन के रिमांड पर लिया है। इस मामले में आरोपी के साथियों की गिरफ्तारी के प्रयास पुलिस कर रही है। आरोप है कि पुष्पांजलि इंटरप्राइजेज ने 20 से अधिक कंपनियों से मसाले, जीरा, बादाम व अन्य सामान खरीदा था, जिसकी कीमत करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये है। इन कंपनियों को चेक दिए गए, जो बाउंस हो गए। बाद में कंपनियों को रुपये देने से इंकार कर दिया। इन कंपनियों के प्रतिनिधियों ने पिछले साल सात अक्टूबर को गुरुग्राम पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इस मामले में गुरुग्राम पुलिस ने पुष्पांजलि इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर सेक्टर-पांच निवासी 24 वर्षीय सौरभ...