आजमगढ़, मार्च 27 -- आजमगढ़, संवाददाता। अहरौला थाना पुलिस ने 6.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में बड़ौदा यूपी बैंक की गोपालपुर शाखा के कैशियर को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में शाखा प्रबंधक और असिस्टेंट मैनेजर की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। गिरफ्तार आरोपी कैशियर मेरठ जनपद का निवासी है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के व्योहरा गांव निवासी पुनवासी विश्वकर्मा का खाता बड़ौदा यूपी बैंक की गोपालपुर शाखा में है। 25 सितंबर 2025 को पासबुक प्रिंट कराने पर उनके खाते में 6.50 लाख रुपये कम पाए गए। इस पर उन्होंने 10 अक्तूबर को बैंक में आपत्ति दर्ज कराई। जांच के दौरान प्राप्त बैंक स्टेटमेंट से पता चला कि 29 अक्तूबर 2024 को उनके खाते से 6.50 लाख रुपये निकाल लिए गए थे। पीड़ित ने इस निकासी को धोखाधड़ी बताते हुए शिकायत की। मामला अ...