बोकारो, अप्रैल 13 -- भंडारीदह, प्रतिनिधि। सीआईएसएफ कमाण्डेंट राज प्रताप सिंह के नेतृत्व में सीआईएसएफ यूनिट सीसीएल करगली द्वारा ढोरी प्रक्षेत्र के कारीपानी व अमलो रेलवे साइडिंग तथा बीएंडके प्रक्षेत्र के खासमहल स्थित केएमपी स्टोर एरिया तथा कोल डंप संख्या 37 सहित आसपास के क्षेत्रों में अवैध कोयला के विरुद्ध विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। इस दौरान 6.5 टन अवैध कोयला एवं 1 मोटरसाइकिल (बिना पंजीकरण संख्या) जब्त किया गया। जब्त किए गए मोटर साइकिल को गांधीनगर थाना को सुपुर्द किया गया तथा कोयले को आवश्यक कार्रवाई हेतु सीसीएल प्रबंधन को सौंप दिया गया। इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक (कार्य) अजय कुमार सिंह, उप निरीक्षक मुकेश कुमार शर्मा, राहुल, संदीप कुमार, हरेश कुमार, प्रधान आरक्षक संदीप कुमार, सजीव कुमार खरवार, वंश कुमार सोनकर, महिपाल सिंह व पूजा कुम...