आजमगढ़, फरवरी 23 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। होली के त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार को विभाग की टीमों ने अलग-अलग जगहों से 13 खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। इसके साथ ही साढ़े चार सौ किग्रा रंगीन कचरी और 121 किग्रा नमकीन जब्त कर ली। टीम ने शहर से लड्डू, गुझिया और काजू की बर्फी का नमूना लिया। कम्हेनपुर स्थित नमकीन विनिर्माण इकाई से रिफाइंड पामोलिन आयल और नमकीन, भंवरनाथ स्थित खोवा विनिर्माण इकाई से खोवा का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा। लालगंज क्षेत्र से बेसन, रंगीन कचरी, रंगीन पापड़ और नमकीन का नमूना लिया गया। अभियान के दौरान रंगीन कचरी 448 किग्रा (मूल्य 31,360) रुपये तथा नमकीन 121 किग्रा मूल्य (15,700) रुपये जब्त की गई। दो दिनों के अभियान में 23 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे जा चुके हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.