वाराणसी, मई 10 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। दीवानी न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत लगी। इसमें न्यायालयों तथा प्रशासन के सभी विभागों को मिलाकर 4 लाख 72 हजार 161 वादों का निस्तारण किया गया। जबकि 20 करोड़ 49 लाख 41 हजार रुपये की वसूली हुई। वहीं, जनपद न्यायालय से 33807 वादों का निस्तारण किया गया। इनसे 2 करोड़ 96 लाख 86 हजार की धनराशि आई। प्रशासन एवं अन्य विभागों की ओर से 438354 वादों का समाधान किया गया। इनसे 17 करोड़ 52 लाख 54 हजार की वसूली हुई। इसके पूर्व लोक अदालत का शुभारंभ करते हुए जनपद न्यायाधीश संजीव शुक्ला ने कहा कि न्यायालय का काम वास्तव में परिवारों को जोड़ना है, न की तोड़ना। यह भी पढ़ें- द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 71193 वादों का निस्तारण लोक अदालत भारत के संबंध में कोई नया विषय नहीं है। लोग आदिकाल से ही पंचायत...