प्रयागराज, जुलाई 8 -- प्रयागराज। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच महीनों चले युद्ध के चलते फरवरी से प्रयागराज में रुके ईरान के कुम शहर से आए शिया मौलाना अब अपने परिवार के पास लौटने की तैयारी में हैं। मध्यपूर्व में तनाव कम होने के बाद उनकी वापसी का रास्ता साफ हुआ है। मौलाना चेहल्लुम के बाद चरणबद्ध तरीके से कुम रवाना होंगे। धार्मिक शहर कुम से लगभग एक दर्जन से अधिक शिया मौलाना रमजान तथा मोहर्रम के अवसर पर मजलिसों को संबोधित करने के लिए प्रयागराज आए। इसी दौरान अमेरिका-इजरायल-ईरान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद अंतरराष्ट्रीय उड़ानें ठप होने और सुरक्षा कारणों के चलते मौलानाओं को वापसी टालनी पड़ी। यह भी पढ़ें- खामेनेई की अंतिम यात्रा के बाद ईरान में हलचल, क्यों दागी होर्मुज में जहाजों पर मिसाइलें दरियाबाद और रानीमंडी इन मौलानाओं की गतिविधियों का प्...