सीवान, फरवरी 22 -- मैरवा, एक संवाददाता । थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थ के कारोबार को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मिसकरही मुहल्ले में छापेमारी कर नशीले पदार्थ का कारोबार करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से साढ़े चार किलो गांजा और 143 पुडिया में रखा 14 ग्राम ब्राउन सुगर भी बरामद किया है। बरामद नशीले पदार्थ की किमत लगभग दो लाख रूपये से अधिक है। पुलिस के छापेमारी के दौरान तीन अन्य कारोबारी मौके से फरार हो गये है। एसडीपीओ गौरी कुमारी ने बताया कि मिसकरही के रहने वाले राजू अली के पास से साढ़े वार किलो गांजा, नबिबुल्लाह के पास से साठ पुडिया स्मैक ब्राउन सुगर और छपरा के कोपा गांव के मिथुन राजभर के पास से 83 पुडिया स्मैक बरामद किया गया है। गिरफ्तार राजू अली पूर्व में भी शराब के मामले में जेल जा चुका है। उसके उपर मैर...