नई दिल्ली, मार्च 29 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नशीले पदार्थों की अंतरराज्यीय तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने इस अभियान के तहत एक नाबालिग समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से अंतरराष्ट्रीय बाजार में 4.5 करोड़ से अधिक कीमत की नशीली दवाएं जब्त की गई हैं। पुलिस ने कुल 3.539 किलोग्राम अल्प्राजोलम टैबलेट (कीमत 3.5 करोड़) और 1.709 किलोग्राम ट्रामाडोल टैबलेट व कैप्सूल (कीमत 1 करोड़) बरामद किए हैं। पुलिस ने शिव विहार तिराहे के पास से नितिन पाठक और एक नाबालिग को दबोचा। इनके पास से भारी मात्रा में नशीली गोलियां और एक बाइक मिली। नितिन से पूछताछ के बाद यूपी के भोपुरा में एक मेडिकल स्टोर पर रेड मारी गई, जहां से प्रेम सिंह यादव और शालू कुमार को गिरफ्तार कि...