धनबाद, दिसम्बर 16 -- झरिया, वरीय संवाददाता झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह करीब साढ़े आठ वर्षों के बाद सोमवार को अपनी कर्मभूमि झरिया पहुंचे। साथ में उनकी पत्नी व झरिया की वर्तमान विधायक रागिनी सिंह भी थीं। यहां पर पहुंचते ही सैकड़ों की संख्या में समर्थकों ने गाजे-बाजे, आतिशबाजी और फूल-मालाओं से स्वागत किया। झरिया के कतरास मोड़ पर जुटी भीड़ देखकर लोग यही कयास लगाते रहे कि संजीव सिंह का यह राजनीतिक कदम का आगाज है, क्योंकि उन्होंने एकादशी को ही झरिया आना उचित समझा। उन्होंने जेल से बरी होने के 2 माह बाद झरिया में कदम रखा है। उनके आने की सूचना पर ही धनसार से लेकर झरिया कतरास मोड़ तक जगह-जगह पर समर्थक मौजूद रहे। सभी ने स्वागत किया। संजीव सिंह सभी से मिले। यहां पर पहुंचकर सबसे पहले अपने पिता व झरिया के पूर्व विधायक मजदूर नेता सूर्यदेव सिंह की प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.