हरदोई, जुलाई 19 -- मल्लावां (हरदोई), संवाददाता। साली-साढ़ू और पुलिस से परेशान होकर एक युवक अपने दो मासूम बच्चों के साथ 120 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसने टावर के ऊपर से पर्चे फेंककर पुलिस पर रुपये मांगने और मारपीट के मामले में उसे फंसाने के आरोप लगाए। सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ के समझाने और कार्रवाई के आश्वासन पर ढाई घंटे बाद वह बच्चों के साथ नीचे उतरा।मल्लावां कस्बे के मोहल्ला भगवंतनगर स्थित ससुराल में बबलू अपनी पत्नी छाया के साथ पिछले तीन सालों से रहता है। छाया ने बताया कि दो दिन पहले उसकी बहन रामा और उसके पति अंकित निवासी पिंडारी सांडी पांच-छह लोगों के साथ आए और पति बबलू के साथ मारपीट कर चले गए। पति ने पुलिस को तहरीर दी तो दरोगा राधेश्याम सिंह और सिपाही हरेंद्र गिरी ने दोनों पक्षों कोतवाली बुलाकर सुलह का दबाव बनाया। सुलह करने स...