गुड़गांव, जून 17 -- सोहना, नरेश कुमार। सोहना नगर परिषद के वार्ड नंबर 4 के अंतर्गत आने वाले गांव बालूदा में मंगलवार शाम को सांड़ ने लोगों पर हमला कर दिया। हमले में गांव के सात लोगों पर अचानक हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। सांड के इस हमले से पूरे गांव में दहशत फैल गई। बाद में ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रैक्टरों की मदद से बेकाबू सांड को चारों तरफ से घेरा और कड़ी मशक्कत के बाद उसे काबू किया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची गौ रक्षक दल की टीम सांड को अपने वाहन में लादकर गौशाला ले गई, जिसके बाद ग्रामीणों का डर शांत हुआ। यह भी पढ़ें- सहजनवा में सांड़ के हमले में किसान गंभीर, बचाने गया युवक भी घायल गांव के निवासी प्रभावित गांव के निवासी राजेंद्र ने बताया कि मंगलवार शाम को आवारा घूमने वाले सांड के व्यवहार में अचानक आक्रामकता आ गई। स...