साड़ी शोरूम में महिला का हंगामा, दुकानदार को पीटा
मेरठ, मई 16 -- रोहटा रोड स्थित एक साड़ी व्यापारी ने महिला ग्राहक और उसके साथियों पर दुकान में घुसकर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस से शिकायत करने पर उल्टा उसका शांतिभग में चालान कर दिया। शनिवार को पीड़ित ने एसपी सिटी ऑफिस पहुंचकर शिकायत की है। न्यू मार्किट रोहटा रोड निवासी हसमुद्दीन ने बताया कि खटीकपुरा मेन रोहटा रोड पर उसकी हीरा क्लॉथ साड़ी नाम से दुकान है। 13 मई की रात एक महिला उनके यहां साड़ी खरीदने पहुंची। एक हजार वाली साड़ी पैक कराने के बाद महिला ने केवल 500 रुपये दिए और बाकी रकम देने से इनकार कर दिया। यह भी पढ़ें- कमेटी के पैसों के विवाद में दुकानदार को पीटा, चार पर केस दर्ज उन्होंने इंकार किया तो महिला भड़क गई और गाली-गलौच शुरू कर दी। महिला ने फोन कर अपने परिचितों को बुला लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर उससे हाथापाई कर दी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.