औरंगाबाद, जनवरी 7 -- अंबा थाना क्षेत्र के कझपा गांव की संगीता देवी ने साइबर थाना औरंगाबाद में जालसाजी से संबंधित प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि साड़ी बिक्री के व्यवसाय के नाम पर उनकी परिचित महिला सिमरा थाना क्षेत्र के तेतराइन गांव की पूनम देवी ने एक जालसाज से मिलकर अंबा थाना क्षेत्र के हड़िया स्थित पोस्ट पेमेंट बैंक में करीब 40 से 42 महिलाओं के खाते खुलवाए। इन खातों को जालसाज के मोबाइल नंबर से लिंक कर दिया गया। खातों में राशि आई और उसकी निकासी भी हो गई लेकिन खाताधारकों को इसकी जानकारी नहीं मिली। जब पीड़ित महिलाओं ने बैंक में खाता जांच कराया तब उन्हें इस फर्जीवाड़े का पता चला। संगीता ने बताया कि उनके अलावा प्रियंका कुमारी, द्रौपदी कुमारी, कविता देवी, अनीता देवी, ज्योति देवी, मंजू देवी, नागमती देवी, छोटी देवी, कमला देवी और शिल्पी कुमारी...